गैंगरेप का मामला: महिला ने सरपंच के ख़िलाफ़ दर्ज कराई एफआईआर (FIR)…

राजस्थान।। पिछले कुछ दिनों से रेप का कई मामले सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला बीकानेर जिले से सामने आया है। जहाँ एक विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद अफसरों के हाँथ-पाँव फूल गए हैं। आरोप है कि महिला के साथ गाँव के सरपंच समेत नौ लोगों ने हैवानियत को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस अधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया है कि, सभी नौ आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ व सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि, बीकानेर के नाल थाना क्षेत्र में एक महिला ने नौ लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में जाकर जिला पुलिस अधीक्षक प्रीति चंद्रा के सामने सभी नौ आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। साथ ही उसने आपने साथ हुए पूरे घटनाक्रम को भी बताया है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित महिला की उम्र करीब 30 साल है। ऐसे में पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सभी 9 लोगों के खिलाफ गैंगरेप और छेड़छाड़ की सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अफसर विक्रम सिंह चारण में बताया है कि महिला ने जिन लोगों को नामजद किया है, उनमें गांव के सरपंच उदाराम समेत सुखाराम, गंगाराम, सुमेर सिंह, हुक्माराम, भंवरलाल मेघवाल, फूसाराम व बाबूलाल का नाम शामिल है। इन सभी पर धारा 376-डी, 376(2) (एन), 354, 354ए, 354 बी, 506, 23 एवं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति समेत कई धाराएं लगाई गई हैं। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply