CHHATTISGARH :पत्नी के अश्लील फोटो सोशल मीडिया में डाला..पति के खिलाफ FIR दर्ज.. जाने वजह

दुर्ग।।छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ नेवई थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी अकाउंट बनाया। इसके बाद उसके अश्लील फोटो के साथ मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया। अब उसके मोबाइल पर गंदे-गंदे कॉल कभी भी आते हैं जिससे वो परेशान हो गई है।

चरित्र पर संदेह का है मामला

बंटी साहू और उसकी पत्नी के बीच चरित्र पर संदेह को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी बेटे को साथ लेकर अलग रहने लगी थी। कुछ दिन पहले बंटी ने पत्नी को परेशान करने के लिए सोशल मीडिया पर उसके नाम से फर्जी अकाउंट बना लिया और उसकी अश्लील फोटो पोस्ट कर दी। यही नहीं उसमें पत्नी का मोबाइल नंबर भी पोस्ट कर दिया, जिससे अनजान लोग महिला को फोन लगाकर परेशान करने लगे। तंग आकर महिला ने पति के खिलाफ थाने ने शिकायत की।

नेवई पुलिस ने गुरुवार को 25 वर्षीय महिला शिकायत पर उसके पति बंटी साहू के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 509 और IT एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। TI भावेश साव ने बताया कि पिछले एक वर्ष से दंपती अलग रह रहे हैं। बुधवार शाम पति महिला के घर आया और उसके साथ मारपीट की। शिकायत करने आई उसकी पत्नी ने बताया कि उसका पति बेहद शक्की है। हर बात पर शक करता था और छोटी छोटी बात पर उसे शारीरिक-मानसिक रूप से परेशान करता था। लगातार चरित्र पर संदेह करने के बाद पति ने उसे छोड़ दिया है। इसके बाद से वह अलग रह रही है। जब वे लोग साथ रहते थे तो पति ने उसके कई आपत्तिजनक फोटो अपने मोबाइल पर जबरिया ले लिए थे।

पीड़ित महिला ने बताया कि उसके पति ने उसके नाम से फर्जी फेसबुक ID भी बनाई है। इसमें उसकी फोटो भी लगा दी है। इसके साथ अश्लील फोटो पोस्ट किया है। मोबाइल नंबर पोस्ट करने के कारण कई लड़के उसे फोन करके गंदी बातें करते हैं। इससे वह परेशान हो गई है। फोन कभी भी किसी भी समय आने लगते हैं। इसके बाद पत्नी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

नेवई थाना प्रभारी भावेश साव ने बताया कि पति से तंग आकर महिला ने थाने में शिकायत की है। 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर उसके पति बंटी साहू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला ने बताया कि बुधवार शाम पति महिला के घर आया और उसके साथ मारपीट की है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपी पति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया का अकाउंट बंद करने के लिए सायबर सेल को जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply