अंबिकापुर में हत्या के बाद देवर ने खेत में फेंका था महिला की लाश

लखनपुर।। अंबिकापुर के लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंधला के बौराहीढोढहा में दो दिन से लापता महिला का हाथ-पैर बंधा शव मिलने से फैली सनसनी का पटाक्षेप कर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण टोना टोटका का संदेह होना आरोपितों ने पुलिस को बताया है।

पुलिस ने बताया कि लखनपुर थाना क्षेत्र के अंधला की नईहारो बाई पति राम सिंह (28) 11 जनवरी की दोपहर लगभग दो बजे से गायब थी।काफी खोजबीन के बाद भी जब महिला का पता नहीं चला तो इसकी रिपोर्ट स्वजनों ने लखनपुर थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में गुम इंसान का कायम किया था। 14 जनवरी को महिला का शव बौराहीढोढहा जंगल में संदिग्ध अवस्था में हाथ-पैर बंधे हाल में मिला था, जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया था।

डाक्टर के द्वारा पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के शरीर में आई गंभीर चोटों के कारण मृत्यु होना बताया था। मामले में पुलिस अधीक्षक सरगुजा टीआर कोसीमा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल एवं उप पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार लखनपुर पुलिस थाना की टीम संदिग्ध मोबाइल नंबर एवं व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए लगातार आरोपित की तलाश में लगी थी। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि रिश्ते में देवर अजय उक्त महिला को पसंद नहीं करता था। वह हमेशा टोना-टोटका करने का उस पर संदेह करता था।

महिला का शव मिलने के बाद से पुलिस टीम उसकी गतिविधि पर निगरानी रख रही थी। जांच में पुलिस को महिला के घर के आंगन के पीछे खून का छींटा भी मिला था। ऐसे में हत्या घर के कटीबी सदस्यों द्वारा करने की संभावना पर पुलिस मुख्य आटोपित अंधला माझापाटा निवासी अजय सिंह उर्फ गहू पिता स्व.दलती कंवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना स्वीकार किया। उसने पुलिस को बताया कि शव को ठिकाना लगाने में सगे देवर लक्ष्मण राम पिता स्व.जगेश्वर राम पैकरा (32) निवासी अंधला लखनपुर ने सहयोग किया था। पुलिस उसे भी गिरफ्तार कर ली।

पूछताछ में आरोपितों ने महिला की हत्या कर बौराही ढोढहा स्थित खेत में शव को फेंकने की जानकारी दी। कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह, उप निरीक्षक सुरेश चंद्र मिंज, सहायक उपनिरीक्षक आसन राम यादव, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक दशरथ राजवाड;े, अतुल शर्मा, रविंद्र साहू, अजय शर्मा, दिलसुख लकड़ा, विवेक सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

रात भर शव घर के पीछे पड़ा रहा

हत्या के मुख्य आरोपित रिश्ते में देवर अजय सिंह ने पुलिस को बताया कि मृतिका के द्वारा डायन, टोना-टोटका करने से उसका पूरा परिवार और वह खुद त्रस्त रहता था। घटना तिथि 11 जनवरी को सूर्योदय से पहले महिला की हत्या मौका देख कर दिया और शव को उसी के घर के पीछे नहाने के लिए बने आड; में छिपा दिया था। शाम को महिला के पति और बच्चे घर पहुंचे और उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन किसी की भी नजर वहां नहीं पड़ी। सुबह महिला की खोजबीन शुरू हुई, इसके पहले वह मृतिका के सगे देवर लक्ष्मण को साथ लेकर शव को रस्सी से बांध खेत में डाल आए थे।

By पंचायत समीक्षा न्यूज़ -PSN

Leave a Reply