अंबिकापुर : BJP अनुसूचित जाति मोर्चा ने खोला मोर्चा, एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत पर उच्च स्तरीय CBI जांच की मांग…

अम्बिकापुर।। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के गृह विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में हुई एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत के मुद्दे को लेकर सरगुज़ा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने आज शहर के गांधी चौक के पास एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इसके पश्चात बठेना हत्याकांड की उच्च स्तरीय सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिलेभर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नकुल सोनकर ने बताया की प्रदेश में जब से कांग्रेस सरकार आयी है। तब से लगातार कानून व्यवस्था बद से बदतर होते जा रही है। प्रदेश में हर जगह गंभीर अपराध हो रहे है.. और भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार कुम्भकर्णीय नींद में सोयी हुई है।

मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बठेना में एक ही दलित परिवार के 5 सदस्यों की हत्या.. जिसकी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा रही है। मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के गृह जिले में कानून की ऐसी व्यवस्था है तो पूरे प्रदेश में क्या हाल होगा। इसी मुद्दे को लेकर आज प्रदेश संगठन के निर्देश पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।

वहीं सरगुज़ा भाजपा जिलाध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने कहा.. मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र पाटन के बठेना गांव में संदेहास्पद परिस्थिति में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या हुई है। जिससे अनुसूचित जाति समाज बौखलाया हुआ है। इसके अलावा कई ऐसी घटनाएं हुई है जिस मुद्दे को उठाते हुए जनता के समक्ष ये धरना प्रदर्शन किया गया।

20210321 1728531091239253294389798 console corptech

Leave a Reply