अपनों की हत्या: सोते समय छोटे भाई और उसकी गर्भवती पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला; कहता था- इनकी पहले शादी हो गई है, इसलिए मेरी नहीं हो रही

मध्यप्रदेश।। दतिया जिले के धीरपुरा थाना क्षेत्र में बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई व उसकी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह युवक की शादी न होना है। वह इसके लिए छोटे भाई और उसकी पत्नी को दाेषी मानता था। उसमें हीनभावना आ गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम बेहरूका निवासी संतोष कुशवाह (28) के छोटे भाई किशन की शादी लॉकडाउन में हो गई। उसकी शादी किन्हीं कारणों से नहीं हो पाई। इसके बाद से वह घर में विवाद करने लगा। वह कहता था कि छोटे की शादी पहले हो गई है, इसकी वजह से मेरी शादी नहीं होगी। इसी बात को लेकर आरोपी संतोष पुत्र हरिदास कुशवाह ने मंगलवार की देर रात छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका से झगड़ा किया। आरोपी संतोष ने कहा कि मेरी भी शादी कराओ नहीं तो मैं जिंदा रहने नहीं दूंगा।

विवाद के बाद प्रियंका और किशन अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात आरोपी संतोष ने सोते समय छोटे भाई किशन व उसकी पत्नी प्रियंका पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। दोनों की गर्दन काट दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर से फरार हो गया। घटना की जानकारी परिजनों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस हत्या का मामला आरोपी पर दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को दबोच कर जेल भेज दिया।

लॉकडाउन में हुई थी शादी, महिला थी गर्भवती
किशन और प्रियंका की शादी लॉकडाउन पीरियड में हुई थी। इसके बाद से ही संतोष ने लड़ाई झगड़ा शुरू कर दिया था। उसका कहना था कि घर का कामकाज में करूं शादी किशन की करा दी। इस बात को लेकर वह हमेशा विवाद करता था। प्रियंका छह माह की गर्भवती थी।

Leave a Reply