अम्बिकापुर:बिना सूचना दिए अवैध कब्ज़े पर चलाया बुलडोजर

अम्बिकापुर।। नगर निगम ने बिना पहले सूचना दिए अवैध कब्जा किये लोगों के आशियाने पर बुलडोजर चला दी। इस दौरान मौके पर जमकर बवाल हुआ, क्योंकि निगम की तरफ़ से अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने पहुंचे उड़नदस्ता दल के पास कब्ज़ा हटाने का कोई लीगल नोटिस नहीं था । इसके अलावा कब्जाधारियों का आरोप है कि यहां से हटने के लिए पहले कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया।

हालांकि बवाल शुरू होने से पहले निगम के बुलडोजर ने एक दुकान के मुहाने को तोड़ दिया था। उसी समय मौके पर मौजूद एक युवक ने वीडियो रिकॉर्ड ऑन करके कब्जा हटाने आये अधिकारियों से लीगल नोटिस की मांग की। लेकिन किसी के 1. पास कब्ज़ा हटाने का कोई आदेश नहीं था। मामला आगे बढ़ता देख निगम उड़नदस्ता दल प्रभारी रविंद्र लाल मौक़े से निकल लिए।

जानकारी के मुताबिक, अम्बिकापुर शहर के पीजी कॉलेज के समीप कुछ लोगों द्वारा कई सालों से ठेला-गुमटी लगाया जाता है। इसके लिए दुकानदारों द्वारा बाकायदा हर महीने निगम को निर्धारित शुल्क दिया जाता है। सड़क किनारे गुमटी संचालन करने वालों के मुताबिक़ दुकान ही उनका भरण-पोषण का जरिया है। अगर उन्हें यहां से हटा दिया जाएगा। तो वो कहाँ जाएंगे।

“इस संबंध में अम्बिकापुर नगर निगम के महापौर डॉ अजय तिर्की बताया कि पीजी कॉलेज से सामने भाग में राइस मिल रोड के किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा शुरू किया जा रहा था। उन्हें एक दिन पहले अपना सामान हटाने का मौखिक सूचना दिया गया था। निगम के संज्ञान में आने के बाद समझाइस के बाद कार्रवाई की गयी।

Leave a Reply