इस जिले में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा.. सिर्फ 12 बजे तक ही खुली रहेंगी दुकानें…

गरियाबंद।।गरियाबंद कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने 17 मई तक लॉकडाउन का आदेश जारी कर दिया है। इसके अंतर्गत उन्होंने अनेक व्यावसायिक संस्थाओं को आंशिक रूप से खोलने की घोषणा की है। इसमें आटा चक्की, फल, सब्जी, अंडा, चिकन, किराना/ग्रॉसरी सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा।

लेकिन 5 व्यक्ति से अधिक एक स्थान पर एकत्र नहीं होंगे। साथ ही विभिन्न प्लंबर, मिस्त्री व अन्य लोग घरेलू आवश्यकता के लिए सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक कार्य करेंगे तथा विभिन्न सामानों के अनलोडिंग लिए रात 11से सुबह 4 बजे तक ही अनलोडिंग होगा।

शासकीय निर्माण कार्य जारी रहेंगे। निजी निर्माण कार्य बंद रहेंगे। विभिन्न फैक्ट्रियां जो उत्पादन करती हैं, वे कैंपस में मजदूरों को रखने व ठहरने की व्यवस्था करेंगे। शराब दुकानें पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी। लघु वनोपज का संग्रहण जारी रहेगा।

Leave a Reply