उत्तर से आई ठंडी हवाओं ने
बढ़ाई छत्तीसगढ़ में ठिठुरन, 24 घंटे में 1 से 6 डिग्री तक गिरा पारा

सरगुजा-बिलासपुर संभागों में लौटी तीखी शीतलहर

बस्तर संभाग के जिलों में बेहद मामूली गिरावट

उत्तर के पर्वतीय क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं ने छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ा दी है। हवाओं के प्रभाव से पिछले दो दिनों से प्रदेश के तापमान में गिरावट जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश का न्यूनतम तापमान एक चार से डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ। इसकी वजह से सरगुजा और बिलासपुर संभागों में तीखी शीतलहर लौट आई है।

.

मौसम विज्ञान केंद्र से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सरगुजा संभाग का जशपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बना हुआ है। कृषि विज्ञान केंद्र जशपुर में तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहां बुधवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज हुआ था। कोरिया जिले में के सलका बुधवार को न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री था लेकिन गुरुवार को यह 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बलरामपुर का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस है। सरगुजा के मुख्यालय अम्बिकापुर में 5.3 डिग्री

सरगुजा संभाग के बाहर पेण्ड्रा रोड का तापमान ही 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। वहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। यह वहां के सामान्य तापमान 11.2 डिग्री से 2.8 डिग्री कम है। बीते 24 घंटों में वहां के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस का अंतर आया है। बिलासपुर और राजनांदगांव का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। लेकिन दोनों के बीच दुर्ग का तापमान 10.4 है। बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था।

बस्तर संभाग के जिलों के तापमान में मामूली बदलाव हुआ है। संभाग मुख्यालय जगदलपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को यह 14.3 डिग्री था। कृषि विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा के आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को यह 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

यह बुधवार से 1.6 डिग्री कम है। माना हवाई अड्डे पर न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री और लाभांडी में 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह रायपुर के सामान्य तापमान से अधिक गर्म है। जनवरी में रायपुर का सामान्य न्यूनतम तापमान 13.1 से 13.8 डिग्री सेल्सियस के बीच ही है।

Leave a Reply