कैबिनेट मंत्री टी.एस.सिंहदेव ( पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री) जी द्वारा पंचायत समीक्षा न्यूज़ पोर्टल हेतु शुभकामना संदेश…

अंबिकापुर //कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंह देव ( पंचायत एवं स्वास्थ्य मंत्री) के द्वारा पंचायत समीक्षा न्यूज़ वेब पोर्टल के शुभारंभ पर शुभकामना संदेश दिया गया। उन्होनें कहा “मुझे यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि, छत्तीसगढ़ के समस्त खबरों का वेबन्यूज पोर्टल “पंचायत समीक्षा” प्रारंभ होने जा रहा है जो छत्तीसगढ़ के समस्त पंचायतों एवं प्रदेश की समस्याओं व विकास कार्यो पर नजर रखेगी।

मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि, यह वेबन्यूज पोर्टल “पंचायत समीक्षा” छत्तीसगढ़ के समस्त पंचायतों एवं जनमानस की समस्याओं को जनता के समक्ष पहुंचाने में विशेष रूप से खरा उतरेगी।

आपके द्वारा नवीन वेबन्यूज पोर्टल “पंचायत समीक्षा” के शुभांरभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं नववर्ष की हार्दिक शुभकामनायें।”

पंचायत समीक्षा वेब पोर्टल का उद्देश्य:

पंचायत समीक्षा समस्त पंचायतो के ग्रामीणों की समस्याओं को ले कर शासन एवं प्रशासन को अवगत कराने का काम करेगी, इसके अलावा प्रदेश स्तर पर जो भी समस्या एवं विकास कार्य होंगे उन्हें जनमानस तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Leave a Reply