क्राइम न्यूज़: पालिसी लेने का झांसा देकर महिला अभिकर्ता से दुष्कर्म…

बिलासपुर।।सहारा इंडिया कंपनी की पालिसी लेने का झांसा देकर बिहार के एक युवक ने महिला अभिकर्ता से दुष्कर्म किया। इसके बाद अभिकर्ता को शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। बाद में युवक ने शादी की बात कहते हुए अभिकर्ता से नौ साल तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद शादी से मुकर गया। पीड़ित की शिकायत पर सरकंडा पुलिस जुर्म दर्ज कर अरोपित युवक की तलाश कर रही है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 38 वर्षीय युवती सहारा इण्डिया में काम करती थी। इस दौरान उसने पालिसी बेचने के लिए एक नंबर से संपर्क किया। सामने वाले व्यक्ति पालिसी लेने के लिए राजी हो गया। युवक अभिकर्ता से मिलने बिलासपुर आ गया। आसपास में बातचीत के दौरान युवक ने अपनी पहचान भागलपुर बिहार निवासी रितेश सिंह के रूप में दी।

इस दौरान युवक ने युवती से पालिसी लेने का झांसा देकर उसके साथ दुष्‍कर्म किया। जब पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही, तो युवक उससे शादी करने को तैयार हो गया। इसके बाद कोर्ट मैरिज करने का झांसा देकर उससे संबंध बनाता रहा। नौ साल तक युवती से संबंध बनाए रखने के बाद युवक शादी से मुकर गया। पीड़ित ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है।

शादी के लिए बनाते रहा बहाना

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि युवक पहले तो शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद परिवार वालों को मनाने की बात कहता रहा। इसके बाद वह अलग-अलग बहाने से शादी को टालते रहा। साथ ही वह शहर आकर युवती से संपर्क भी बनाए रखा। बीते दिनों युवती ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक मुकर गया।