खजुरी में मिली जली लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर।। हिर्री थाना क्षेत्र के खजुरी गांव में जली हुई लाश मिली है। शव के अधिक जल जाने से मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि शव महिला का है या पुरुष का। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है।

हिर्री थाना प्रभारी शांत कुमार साहू ने बताया कि बुधवार की सुबह खजुरी के ग्रामीणों ने खार में जली लाश को देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की है। इस दौरान ग्रामीणों ने शव के संबंध में जानकारी से इन्कार किया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि शव अधिक जल जाने के कारण पहचान नहीं हो पा रही है। शव किसी महिला का है या पुरुष का इसकी जानकारी फोरेंसिक जांच से मिलेगी। पोस्टमार्टम के बाद शव को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा।

तीन दिन से गायब युवक की मिली लाश

रतनपुर क्षेत्र के पेंडरवा में सैदा निवासी युवक की लाश मिली है। वह तीन दिन से गायब था। रतनपुर पुलिस मामले की जांच की रही है। बुधवार की शाम पेंडरवा निवासी शरद अपनी बकरियों को लेकर गांव के खार में चराने गया था। वहां शरद ने एक युवक की लाश देखी। उसने घटना की जानकारी गांव वालों को दी। गांव के सरपंच सोमेश श्रीवास ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान शुरू कर दी। मृतक की जेब में मिले पर्स में वोटर आइडी कार्ड था।

इसके आधार पर उसकी पहचान सैदा निवासी जमुना सूर्यवंशी के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने युवक के परिवार वालों को घटना के संबंध में बताया गया। जमुना के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह तीन दिन पहले घर से निकला था। इसके बाद परिवार के सदस्य उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक के पहचान के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस मृतक के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply