गर्लफ्रेंड के साथ घूमना गुजरा नागवार, उतारा मौत के घाट

रायपुर।।राजधानी रायपुर में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगा पाना पुलिस के लिए मुश्किल होता जा रहा है। शहर में एक बार फिर खमतराई पुलिस थाना इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। संन्यासीपारा में एक माडल नामक युवक की हत्या से दहशत का माहौल है। युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया है। इसकी वजह है कि आरोपित की गर्लफ्रेंड के साथ युवक घूम रहा था। यह आरोपित को नागवार गुजरा और उसने चाकू से गोंदकर उसे मार डाला। खमतराई पुलिस आरोपित को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर मामले की जांच कर रही है।

खमतराई थाना के मुताबिक आरोपित संतोषी नगर निवासी ओमप्रकाश साहू उर्फ पोंची (22) रविवार की शाम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद आरोपित की गर्लफ्रेंड शाम सात बजे डब्ल्यूआरएस कालोनी में संन्यासीपारा निवासी रेवंत कुमार उर्फ शाहिल (25) के साथ घूम रही थी। इस बात को लेकर रात 11 बजे आरोपित ओमप्रकाश साहू उर्फ पोंची और नानू उर्फ विकास गोंड (23) तथा मृतक के बीच विवाद हुआ था। इस दौरान रेवंत कुमार उर्फ शाहिल ने आरोपित पोंची उर्फ ओमप्रकाश को थप्पड़ जड़ दिया।

उसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपित चाकू से गोदकर उसे मौत के घाट उतारकर वहां से फरार हो गए। रात करीब साढ़े बारह बजे आरोपित की गर्लफ्रेंड मृतक का मोबाइल और उसकी स्कूटी की चाबी देने जब वह उसके पास गई तो देखा कि शाहील दीवार से टिका हुआ था। उसने मोबाइल की लाइट चालू करके देखा तो शाहिल के कपड़े व दीवार में आसपास खून के छीटे पड़े थे और उसकी हत्या कर दी गई थी। उसके बाद उसने इसकी जानकारी खमतराई पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply