गांजा व 200 नशीली गोलियों के साथ निगरानी महिला गिरफ्तार, शहर के थानों में कई मामले हैं दर्ज…

रायपुर।। राजधानी रायपुर की दो निगरानी महिला बदमाशों को आज पुलिस ने स्वीपर कॉलोनी से धर दबोचा है। काफी समय से इन दोनों की तलाश हो रही थी, लेकिन दोनों ही फरारी काट रही थी। इसके साथ ही पुलिस की आंखों में धूल झोंकने में भी इन दोनों को महारथ हासिल है।

पुलिस ने महिला के पास से 200 नग नशीली गोलियों समेत आधा किलो गांजा भी बरामद किया है। आज मौहदापारा थाना पुलिस टीम ने निगरानी महिला गुंडा बदमाश ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को स्वीपर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

gundi 11945301841462757819 console corptech

पुलिस ने महिला के पास से 200 नग नशीली गोलियों समेत आधा किलो गांजा भी बरामद किया है। आज मौहदापारा थाना पुलिस टीम ने निगरानी महिला गुंडा बदमाश ड्रग पैडलर मुस्कान रात्रे को स्वीपर कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक महिला रक्सेल गैंग के लिए काम करती थी व शहर के कई थानों में महिला के खिलाफ करीब 10 से ज्यादा मामले दर्ज है। मौदहापारा थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20बी व धारा 21 बी के तहत कार्रवाई की है।

By छतीसगढ़ न्यूज़ ब्यूरो -पंचायत समीक्षा

Leave a Reply