ग्राम पंचायत सरगवां और लुड्रा जनपद के रीरी पंचायत राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के चयनित

अम्बिकापुर।। सरगुजा जिले के दो ग्राम पंचायतों को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने बताया है कि अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत सरगवां तथा लुण्ड्रा जनपद के ग्राम पंचायत रीरी को भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा पंचायती राज के बेहतर क्रियान्वयन हेतु राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2021 अंतर्गत दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

पुरस्कार की राशि पंचायतों को प्रदान की जाएगी। कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा एवं जिला पंचायत के सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह ने पुरस्कार के लिए चयनित दोनो ग्राम पंचायतों के साथ पूरे जिले वासियों को बधाई दी है।

Leave a Reply