छत्तीसगढ़: 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी गिरफ्तार, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जगदलपुर।।नक्सल प्रभावित जगलपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बाघ की खाल के साथ 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी को दबोचा है। तड़के सभी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इधर इस खुलासे से हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बाघ की खाल की तस्करी कर रहे हैं। सूचना के बाद अलर्ट हुई पुलिस की टीम ने मामले की जांच की। वहीं आज सुबह 5 पुलिसकर्मी और 3 स्वास्थ्य कर्मचारी को रंगे हाथों दबोचा।

पुलिस सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपी बीजापुर से बाघ के शिकार के बाद खाल लाए हुए होंगे। फिलहाल पुलिस अभी पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द ही मीडिया को बयान देगी।

Leave a Reply