जशपुर जिले में 03 केन्द्रो में 16 जनवरी 2021 से 7700 लोगो को वैक्सीन टीकाकरण किया जायेगा

प्रथम चरण में चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्ता,सहायिका और मितानिनों को टीका लगाया जाना है

12500 का टीकाकरण हेतु आॅनलाईन पंजीयन

कोविड-19 टीकारण हेतु कंट्रोल रूम का नम्बर 8103435261   

जशपुनगर।।कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज अपने कक्ष में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं वन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैंठक ली। उन्होंने वनमण्डलाधिकारी को हाथी प्रभावित क्षेत्रों में लोगो को हाथी से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया। साथ ही प्रभावित लोगो को वन विभाग के तहत् पात्रता की श्रेणी में मुआवजा देने के निर्देश दिये हैं।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री बालाजी राव, वनमण्डालाधिकारी श्रीकृष्ण जावध, डिप्टी कलेक्टर, सहायक आयुक्त सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी, शिक्षा अधिकारी, श्री एन.कुजूर, डी.पी.एम. श्री गणपत नायक, प्राचार्य श्री विनोद गुप्ता उपस्थित थे।
कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना वैक्सीन के संबंध में भी जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी श्री पी.सुधार ने बताया कि जशपुर जिले के लिए कोरोन वैक्सीन-टीकाकरण के लिए 7700 वैक्सीन भेजा गया है। रायपुर के स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी उप संचालक श्री एन.आर. बेक और डाॅ. अमर सिंह ठाकुर के द्वारा वैक्सीन को सुरक्षा के साथ भेजा गया है। जशपुर जिले में 16 जनवरी को 03 जगह वैक्सीन-टीकारण लगाया जायेगा।

नर्सिग प्रशिक्षण केन्द्र जशपुर, सी.एस.सी. कुनकुरी एवं पत्थलगांव सिविल अस्पताल में लगाया जायेगा। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, श्री आर.एस.पैंकरा जशपुर विकास खण्ड के लिए  श्री आर.टोप्पो कुनकुरी विकास खण्ड के लिए एवं डी.पी.एम. श्री गणपत नायक को पत्थलगांव के लिए प्रभारी होंगे। टीकाकरण प्रथम डोज के बाद द्वितीय डोज 28 दिनों के बाद दिया जाना है। कोविड-19 टीकारण हेतु कंट्रोल रूम का नम्बर 8103435261 दिया गया है जिसमें संपर्क किया जा सकता है।  
जशपुर जिले में फ्रंटलाईन में टीकाकरण किया जाना है जिसमें चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्ता, सहायिका, मितानी, पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को शामिल किया गया है। इसी प्रकार 18 जनवरी से जशपुर जिले के 08 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं जिला चिकित्सालय में प्रारंभ किया जायेगा।

जिले में लगभग 12500 लोगो का आॅनलाईन टीकाकरण के लिए पंजीयन किया गया है। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी से नीट की तैयारी कर रहे बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि संकल्प संस्था और एकलव्य के बच्चो का टेबलेट देने की  जिला प्रशासन द्वारा कार्ययोजना तैयार की की गई है। ताकि बच्चे आॅनाईन  के माध्यम से नीट की तैयारी अच्छे से कर सकें। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जशपुर जिले में लगभग 51 बच्चे नीट की तैयारी कर रहें है। उनको लाभान्वित किया जा सकता है।

By छतीसगढ़ न्यूज़ ब्यूरो -पंचायत समीक्षा

Leave a Reply