जानिए छत्तीसगढ़ के प्रमुख जिलों के आज का तापमान…

रायपुर।।छत्तीसगढ़ के कई जिलों के तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई है. राजधानी रायपुर में ठंड कम हुई है. जशपुर और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है. रायपुर, बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस है. प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड जशपुर और अंबिकापुर में पड़ रही है।

अम्बिकापुर।।सरगुजा में शुक्रवार को अचानक बदले मौसम और रिमझिम वर्षा के बाद ठंड बढ़ गई है। सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर समेत ग्रामीण इलाकों में कोहरे की धुंध छा गई है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन बढ़ी है। जिससे बचने ग्रामीण एक बार फिर अलाव का सहारा ले रहे है।

दरअसल प्रदेश के उत्तरी इलाकों में गुरुवार की दोपहर से ही बादल छाने शुरू हो गए थे, साथ ही सर्द हवाएं भी चल रही थी। वहीं शुक्रवार की भोर ठंडी हवाओं के साथ हल्की वर्षा हुई। जिससे कड़कड़ाती ठंड एक बार फिर वापस लौट आई है।

20210129 0923347664437062052693752 console corptech

Leave a Reply