ढाई साल के बेटे के सामने मां की हत्या: पति ने गमछे से घोंटा महिला का गला…

 

भिलाई।। अमलेश्वर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवक ने अपने ढाई साल के बच्चे के सामने ही पत्नी की हत्या कर दी। दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वे लड़ते हुए बाड़ी में पहुंच गए। जहां पति ने गमछे से महिला का गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वह गांव छोड़कर भागने की फिराक में था।

जानकारी के मुताबिक खुड़मुड़ा निवासी खारुन सोनकर की करीब 4 साल पहले किरण सोनकर से शादी हुई थी। दोनों का ढाई साल का एक बच्चा भी है। एएसपी अनंत साहू ने बताया कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच छोटी मोटी बातों को लेकर विवाद होता था। शनिवार दोपहर को भी दंपत्ति के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद खारुन ने गमछे से किरण का गला दबा दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद खारुन वहां से भाग निकला।Screenshot 2021 08 08 12 15 49 24 e4650ab94cf4ae5cc39668146d64c996 console corptech

आरोपी का चाचा पहुंचा तो हत्या का पता चला

थोड़ी देर बाद जब आरोपी का चाचा वहां पहुंचा तो हत्या का पता चला। बाड़ी में शव पड़ा देखकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं गांव से भागने की फिराक में पुलिस ने आरोपी को इलाके से ही पकड़ लिया।

Leave a Reply