दर्दनाक अपराध : पहले महिला को निर्मम तरीक़े से उतारा मौत के घाट…. फिर शव को जलाया, लोग धुआं देख हुए हैरान…

रीवा।।मध्य प्रदेश के रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर आरोपियों ने शव को पुलिया के नीचे जला दिया। सुबह घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को UP से लाकर हत्या की गई है। के रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना UP सीमा से लगे जनेह थाने के ककरेली गांव की है।

शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के नीचे स्थित पुलिया से धुआं उठते देखा । लोगों ने जब नजदीक जाकर देखा तो महिला का शव वहां पर जल रहा था। घटना देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिला का शव पूरी तरह से जल चुका था। आशंका जताई जा रही है कि रात में ही महिला की हत्या की गई और पहचान छुपाने के लिए आरोपियों ने पुलिया के नीचे शव को जला दिया।

घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। वहीं उसकी पहचान के लिए अब UP के सीमावर्ती थानों में जानकारी भिजवाई जा रही है। UP सीमा से लगे इलाकों में इससे पहले भी हत्या कर शव फेंकने की घटनाएं हो चुकी हैं। UP के बदमाश हत्या के बाद शव को MP सीमा में फेंक देते हैं। दो प्रदेशों के बीच तालमेल के अभाव में शवों की पहचान तक नहीं हो पाती है। दर्जनभर की संख्या में शव लावारिस हालत में दफन हो जाते हैं।

Leave a Reply