दुल्हन बनाने का वादा करके बना लिया अतरंग रिश्ते…

दुर्ग।।22 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत जुर्म दर्ज किया। आरोपी युवक को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। जेवरा चौकी पुलिस ने बताया कि पीडि़त युवती एक बाड़ी में काम करती है। आरोपी बिहार निवासी जितेन्द्र महतो (22 वर्ष) सीताराम राइस मिल में काम करता है। इस बीच युवती से मुलाकात हुई। उसे शादी का झांसा दिया फिर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई जब उसने ये बात युवक को बताई तो आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने केस रजिस्टर्ड कर दिया।

नंदिनी थाना पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम की है। 17 वर्षीय नाबालिग रास्ते से जा रही थी। उसी बीच दो युवक आए और उसे पकड़कर सूनसान अंधेरे में ले गए। उसका कपड़ा उतारने लगे। किशोरी चिल्लाई तो एक युवक ने उसका मुंह दबा दिया। एक व्यक्ति उस रास्ते से गुजर रहा था। उसे देख दोनों आरोपी भाग गए। किशोरी ने घर आकर आप बीती बताई। इसके बाद परिजन के साथ मिलकर थाना में शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपी देवेश कुमार साहू (20 वर्ष) व रामगोपाल साहू(21 वर्ष) के खिलाफ जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों मलपुरी के रहने वाले हैं।

Leave a Reply