निगम आयुक्त से लेकर कर्मचारी भी,,इतने दिनों तक नहीं कर सकेंगे सरकारी वाहन का इस्तेमाल… मेयर का फरमान,,सायकल या इसका करना होगा इस्तेमाल,,

रायपुर//पंचायत समीक्षा।।रायपुर नगर निगम के महापौर ने निगम अधिकारियों की बैठक के दौरान अलग तरह का फरमान जारी किया है जिसमें रायपुर महापौर एजाज ढ़ेबर ने आज नगर निगम के अधिकारियों की एक बैठक ली, जिसमें उन्होंने बेहद तल्ख फरमान जारी किया है। जिसके मुताबिक आगामी एक माह तक निगम के कर्मचारी से लेकर आयुक्त तक, कोई भी शासकीय वाहन का उपयोग नहीं करेगा। परिवहन के लिए या तो उन्हें सायकल का इस्तेमाल करना होगा, या फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के जरिए परिवहन करना होगा।

महापौर का यह फरमान 27 जनवरी से अमल में लाया जाएगा। महापौर एजाज ढे़बर ने इस फैसले को लेकर बताया कि निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की शहर की जनता से बढ़ती दूरी को कम करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इससे आम शहरी को अपने काम कराने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि इस अभियान का नाम मुख्यममंत्री भूपेश बघेल की शहरी सरकार, आपके द्वार दिया गया है।

महापौर के इस निर्णय के बाद अधिकारी-कर्मचारी शहर की जनता का कितना ख्याल रखते हैं, यह तो भविष्य के गर्भ में हैं, लेकिन इस अभियान से यह तो तय है कि इसके दूसरे पहलू का लाभ राजधानी के लोगों को जरूर मिलेगा।

By पंचायत समीक्षा

Leave a Reply