पहाड़ पर दो महिलाओं की मिली लाश, इलाके में सनसनी…

बिलासपुर।। जिले के रतनपुर इलाके में दो महिलाओं की हत्या का मामला सामने आया है। रतनपुर बाईपास रोड के पास दो महिलाओं की लाश मिली है। शव पहाड़ के एक गड्ढे में मिला है। आज सुबह ग्रामीणों ने महिलाओं की लाश देखी फिर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस महिलाओं की शिनाख्त सहित अहम सुराग जुटाने में लग गई है।

जानकारी के अनुसार देर रात रतनपुर बाईपास रोड पर कई अवैध काम होते है। जहाँ पिछले दिनों रतनपुर के एक युवक की भी लाश उसकी बाइक से दूर मिली थी। उस हत्या के बाद एक बार फिर उसी क्षेत्र में दो महिलाओं की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

महिलाओं की प्रारंभिक जांच में शिनाख्त नही हो पाई है। जो बाहर की लग रही है। जिनके लाश से कुछ दूरी पर कपड़े, टार्च सहित अन्य सामान मिले है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

Leave a Reply