बाल संप्रेक्षण गृह के गार्ड व केयर टेकर की दर्द भरी दास्तान…

अम्बिकापुर।।सरगुजा बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड व केयर टेकर की नौकरी कर रहे कर्मचारियो को अब हटा दिया गया है। जिससे वे बेरोजगार हो गए है और सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहे है। लेकिन उनकी समस्या का कहीं समाधान नहीं हो रहा है।

बाल संप्रेक्षण गृह में गार्ड व केयर टेकर का काम कर चुके कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अनुबंध पर एक साल के लिए काम पर रखा गया था। एक साल पूरे होने के बाद दो महीने और कार्य कराया गया। जिसके बाद उन्हें राज्य सरकार फंड में बजट नहीं होने का हवाला देकर हटा दिया गया। वहीं 4 माह बीतने के बाद कर्मचारियों को फिर से डयूटी पर रख लिया गया और 4 माह की ड्यूटी पूरी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देकर फिर से हटा दिया गया।

वहीं जब कर्मचारियों के द्वारा लिखित में सेवा समाप्ति का आदेश विभाग के आला अधिकारी से मांगा गया तो उनके द्वारा लिखित में आदेश देने से मना कर दिया गया। आला अधिकारियों की नाफरमानी से परेशान होकर सभी कर्मचारियों ने सरगुजा कलेक्टर को अपनी परेशानी से अवगत कराया। बावजूद इसके कर्मचारियों के हित में कोई पहल नहीं की गयी।

वहीं अब कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री व क्षेत्रीय विधायक टीएस सिंहदेव के पास पहुंचे। बहरहाल अब देखना होगा कि स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में आने के बाद कर्मचारियों के हित में उचित कदम उठाया जाता है या नहीं।

Leave a Reply