होटल में मिली सांसद की लाश…

नई दिल्ली।। दादर नगर हवेली के सांसद मोहन देलकर द्वारा मुंबई के होटल में कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी सामने आई है। दादर नगर हवेली के सांसद मोहन देलकर की मुंबई के होटल में लाश मिली।

गौरतलब है कि देलकर दादर नगर हवेली से निर्दलीय सांसद थे। 58 वर्षीय देलकर अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। उनकी लाश होटल सी ग्रीन में मिली। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

Leave a Reply