बड़ी खबर CG :इन जिलों में 15 मई तक बढ़ सकता है लॉकडाउन.. कलेक्टर ने दिए संकेत…

बिलासपुर।।राजधानी के बाद अब न्यायधानी में भी लॉकडाउन बढ़ने के संकेत मिल गए हैं। जी हां रायपुर के बाद बिलासपुर जिले में भी लॉकडाउन बढ़ सकता है, जिले के कलेक्टर डॉ.सारांश मित्तर ने लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत दिए हैं।

यहां 15 मई तक लॉकडाउन बढ़ सकता है। हालाकि कुछ क्षेत्रों में रियायतों के साथ लॉकडाउन सख्त तरीके से जारी रहेगा। आज देर शाम तक इसका आदेश जारी हो सकता है।

इसके पहले आज राजधानी रायपुर मे भी लॉकडाउन बढ़ाने के संकेत मिले थे प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां भी करीब एक सप्ताह लॉकडाउन बढ़ाया जा सकता है, यहां भी कुछ क्षेत्रों में रियायत की बात कही जा रही है, आज इस पर फैसला होना है। लॉकडाउन बढ़ाने के लिए यहां सं​सदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भी मांग की थी, और कहा है कि इस समय लोगों की जान बचाना ज्यादा जरूरी है।

इधर कोंडागांव जिले में भी कोरोना संक्रमण के खिलाफ जिले में लॉकडाउन बढ़ाने और अन्य विषयों पर कलेक्टर और विधायक मोहन मरकाम बैठक ले रहे हैं। बता दें कि कोंडागांव जिले में 5 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया है। वहीं रायपुर और बिलासपुर में 6 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन की मियाद है। जिसे बढ़ाने पर आज फैसला होना है।

Leave a Reply