मंत्री टीएस सिंहदेव की बात,अदानी प्रबंधन आखिर क्यों नहीं सुनता है?

अंबिकापुर।।उदयपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत साल्ही के इमली पारा में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। जिसके समापन कार्यक्रम के अवसर मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए। मैच समापन के पश्चात मंत्री टीएस सिंहदेव ने सभा को संबोधित करते हुए अदानी कंपनी पर नाराज़गी जतायी।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा “अदानी इतनी बड़ी कम्पनी है। इसे तो बिन मांगे समस्याओं को खुद देखकर आगे आकर काम करना चाहिए। कम्पनी से हम सब को बहुत उम्मीद थी.. पर इस कम्पनी ने बहुत निराश किया है। आज तक मैने खुद कम से कम 200 लोगों की नौकरी के लिए पत्र लिखा.. पर आज तक शायद एक भी लोगों को नौकरी नहीं दी। अब हमें इस कम्पनी से कुछ नहीं मांगना। जो ले सकेंगे वो लेंगे”

इस दौरान मंत्री ने साल्ही सरपंच के मांग पर 2 चबूतरा शेड निर्माण का घोषणा भी किया।

क्रिकेट के समापन मैच में गुमगा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 84 रन बनाकर घाटबर्रा को जीत के लिये 85 रन का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने हुए घाटबर्रा की टीम 45 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

पंचायत मंत्री ने कहा कि खेल जीवन का एक महत्वपूर्ण अंग है हमे इसे प्रेम भावना के साथ खेलना चाहिये। दोनो टीमों ने बहुत ही अच्छा खेल का प्रदर्शन किया है। हार जीत तो लगा रहता है।

कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि सिद्धार्थ सिंह देव, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राजीव सिंह देव, उदयपुर उपसरपंच शेखर सिंह देव, कांग्रेस अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राजनाथ सिंह, आदिवासी समुदाय के प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, जनपद अध्यक्ष भोजवंती सिंह,जनपद उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सोनी, राजीव गांधी पंचायती राज ब्लॉक अध्यक्ष रोहित टेकाम, खोंधला उप सरपंच जगदीश जायसवाल, खम्हरिया जोन प्रभारी रामरतन रवि, जोन प्रभारी द्वारिका यादव, संत विलास, जनपद सदस्य रैमुनिया करियाम, राजेश बारी, सोनू यादव, हरि राम, घाटबर्रा पूर्व सरपंच, आजाद सिंह आदि लोग काफी संख्या में उपस्थित रहे।