मंत्री टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी… पढ़िए पूरी खबर

रायपुर।।ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को त्रिपुरा में अहम जिम्मेदारी दी है. सिंहदेव को त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त परिषद चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक बनाया गया है. यह दायित्व मिलने के बाद मंत्री टीएस सिंहदेव कल को रात 9 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल से अगरतला, त्रिपुरा के लिए रवाना हुए।

20210303 2300573978431260548856644 console corptech

जिम्मेदारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि हाई कमान ने ज़िम्मेदारी दी है. त्रिपुरा जाने की तैयारी कर रहा हूं. आज रात को त्रिपुरा के लिए निकल जाऊँगा. वहां वास्तविक स्थिति को देखकर हाई कमान को रिपोर्ट सौंपा जाएगा. आगे के लिए क्या रणनीति होगी ये वहां पहुंचने और चर्चा करने के बाद निकलकर सामने आएगी।

Leave a Reply