रमन नकली किसान, लाल गमछा कमर में बांधें: भूपेश

रायपुर।।भाजपा के किसानों को लेकर आंदोलन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करारा निशाना साधा है। रायगढ़ रवाना होने से पहले हेलीपैड पर मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को नकली किसान बताया।

उन्होंने कहा कि रमन नकली किसान हैं। लाल गमछा सिर में नहीं कमर में बांधना चाहिए। अगर उनको किसान बनना है तो कमर में गमछा बांधें। रमन के ट्वीट पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खाली बैठे हैं और ट्वीट करते रहते हैं। दिल्ली वाले रमन को काम नहीं दे रहे हैं।

देश के पांच राज्यों में चुनाव होना है, लेकिन उनको कहीं की जिम्मेदारी नहीं दी गई है। उन्होंने न्याय योजना को लेकर कहा कि केंद्र सरकार न्याय योजना की राशि को बोनस मानती है। छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता अगर केंद्र की बात को सही मानते हैं, तो उनको बोनस की राशि नहीं लेनी चाहिए।

दिल्ली के किसान आंदोलन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार की हठधर्मिता है। मुख्यमंत्री के बयान पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पलटवार किया है। कौशिक ने कहा कि कौन किसान है, यह जनता जानती है। गमछा कहां बांधना है, यह भाजपा नेताओं को किसी से सीखने की जरूरत नहीं है।

कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था, उसे पूरा करने की जरूरत है। इधर-उधर की बात करके किसानों का नुकसान छोड़ सरकार कुछ नहीं कर रही है। आज किसान सड़क पर है। आने वाले समय में विरोध और तेज होगा।

पदोन्न्ति के मामले में कोर्ट के निर्णय का इंतजार

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग की पदोन्न्ति के मामले में कहा कि यह मामला कोर्ट में है। इस मामले में मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है। अधिकारियों ने मांग की थी कि पदोन्न्ति में आरक्षण के मामले का समाधान किया जाए। कर्नाटक की तर्ज पर विधानसभा में कानून पास कराया जाए।

घोषणा पत्र के वादों को पूरा करने की दी रिपोर्ट

शनिवार को कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के क्रियान्वयन समिति की बैठक जयराम रमेश की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति को अब तक पूरे हुए वादों की जानकारी दी गई। जयराम रमेश ने इस पर संतोष जाहिर किया।

20210121 2047142878683832211557907 console corptech

Leave a Reply