राजधानी में डबल मर्डर,, मां बेटी की हत्या,,क्षेत्र में सनसनी

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डबल मर्डर का मामला सामने आया है। सतनाम चौक स्थित मकान में मां-बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद मौके पर ASP लखन पटले सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा है। फिलहाल FSL की टीम मौके पर पहुँच मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय नेहा धृतलहरे व उसकी 9 वर्षीय पुत्री अनन्या धृतलहरे का शव कमरे के अंदर दीवान पर मिला है। पति ने ही अपनी पत्नी और बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी है।

2cd03be4 ae98 48fb a5fe bc182033353a 640x480 12124347097465376056 console corptech

पुलिस ने बताया कि घटना शाम करीब 7 बजे की है। मृतिका के भाई के घर पहुँचने पर घर का दरवाजा बंद मिला जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी और दरवाज़े को तोड़ा गया जिसके बाद अंदर जाने पर मृतिका के दोनों नंदोई छुपे मिले और नेहा व उसकी पुत्री पीहू उर्फ अनन्या के नहीं दिखने पर खोजबीन की गई जिसके बाद दोनों का शव दीवान के अंदर मिला। वही आरोपी पति मौके से फरार है।

Leave a Reply