रायपुर में चलती कार से लड़की को फेंका:नशे में धुत लड़की सड़क किनारे गिरी हुई मिली…

 

रायपुर।। गुरुवार सुबह एक लड़की लावारिस हालत में मिली है। चश्मदीदों के मुताबिक, लड़की को सड़क किनारे फेंककर कार सवार तेज रफ्तार से भाग गए। यहां मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बेसुध पड़ी लड़की को अस्पताल पहुंचाया है।Screenshot 2021 07 29 14 19 45 48 console corptech
उरला के सरोरा में सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने लड़की को देखा। वह जैकेट और पजामा पहने थी और काफी नशे में थी। नाम पता पूछने पर कुछ नहीं कह रही, बस बड़बड़ा रही थी। युवती के शरीर पर किसी तरह के चोट या मारपीट के निशान नहीं मिले हैं। इलाके में लगे CCTV कैमरों की जांच पुलिस कर रही है। लड़की की उम्र 18 से 19 साल की बताई जा रही है।

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना, महिला की हो गई थी मौत

इस इलाके में करीब तीन महीने पहने इसी तरह की एक वारदात हुई थी। सरकारी स्कूल के बाहर 4 मई को एक महिला की लाश के मिली थी। लगभग 15 दिनों तक चली जांच में ये बात सामने आई थी कि महिला कॉल गर्ल थी। 3 मई को वो जिन दो लोगों के साथ थी, वे ही उसे माना के स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गए थे। इनमें एक आरोपी पेशे से फिजियोथेरिपिस्ट डीडी नगर निवासी सुमित लिमटे और दूसरा महिला के लिए ग्राहक तलाशने वाला एजेंट उपेन्द्र यादव था। वो महिला भी नशे में थी तबीयत बिगड़ने पर आरोपी उसे माना में छोड़कर भाग गए थे। सुबह तक उसकी मौत हो गई थी।

Leave a Reply