रिश्ता शर्मसार :सौतेले पिता ने किया रेप.. 8 साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार

कोरबा।।कोरबा जिले से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। सौतेले पिता ने अपनी बेटी के साथ कुकृत्य को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार मामला दर्री थाना अंतर्गत एक श्रमिक बाहुल्य बस्ती का है। यहां निवासरत एक महिला ने पति की मृत्यु होने पर दूसरा पति बनाया था। बताया जा रहा है कि कुछ साल बाद उसने छोड़ दिया तब महिला ने आठ साल पहले सालिकराम यादव को पति बनाया।

महिला की आठ वर्षीय पुत्री को भी उसने अपनी बेटी के रूप में स्वीकार लिया। इस बीच सालिकराम के भी दो बच्चे हुए। आठ साल की उसकी सौतेली बेटी 16 साल की हो गई तब सालिकराम की नीयत उस पर खराब हो गई। पिछले पांच माह से वह पत्नी की गैर मौजदूगी में सौतेली बेटी को डरा धमका कर दुष्कर्म कर रहा था।

भयवश किशोरी चुप रही, पर कुछ दिन पहले उसे पेट में दर्द हुआ, तो उसने अपनी मां को बताया तो उसके गर्भवती होने का संदेह हुआ। पूछताछ में आखिर बेटी ने पूरी जानकारी दी। तब मां अपनी बेटी को लेकर दर्री थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply