रेल लाइन पर सिर कटा अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस जांच में जुटी

कोरबा जिले के कुसमुंडा थानां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हरिया के सामने गुजरे गेवरा कोरबा रेल लाइन में आज सुबह एक व्यक्ति की लाश रेल लाइन पर देखी गयी। जिसकी सूचना कुसमुंडा थाना व रेलवे आर पी एफ़ को दी गई। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया में मृतक द्वारा आत्महत्या की दृष्टि से रेल पर लेटना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 30- 32 वर्ष लग रही है। मृतक ने आसमानी रंग का हार्फ शर्ट पहना हुआ है,जिसमे नीले सफेद रंग का लाइन बनी हुई है ,पैंट भूरे रंग की और वही मृतक ने काले रंग गमछा रखा है।

Leave a Reply