अंबिकापुर:लापता किशोरी का 4 दिन बाद कुएं में मिला शव

अम्बिकापुर।। दरिमा थाना इलाके के ग्राम कंठी से चार दिन पहले लापता हुई एक किशोरी का गुरुवार को गांव से लगे कुएं में शव मिला। पीएम रिपोर्ट में पानी में डूबने से बात सामने आई है। इससे पुलिस आशंका जता रही है कि किशोरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली होगी। हालांकि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम कंठी निवासी 17 वर्षीय राजकुमारी नामक किशोरी 30 जनवरी को पिता के साथ खेत गई थी। वहां कुछ समय रहने के बाद पिता को अपना मोबाइल देकर घर जाने की बात कहकर निकली। शाम को जब पिता घर पहुंचा तो पिता चला कि वह नहीं है। इसके बाद परिजनों ने तलाश की लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो दो दिन बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

परिजनों नेअपहरण की आशंका जताई थी। पुलिस अज्ञात के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर किशोरी की तलाश में जुटी थी। इसी बीच कंठी गांव से लगे कुएं में एक महिला का शव पानी के ऊपर देखा गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को निकलवाया तो उसकी पहचान लापता किशोरी के रुप में हुई। परिजन भी किशोरी के आत्महत्या के कारण के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply