शादी का झांसा देकर महिला और युवती से करते रहे दुष्कर्म

बिलासपुर।।पंचायत समीक्षा।। बिलासपुर में दो युवकों की एक महिला और एक युवती से जान-पहचान हुई। बात बढ़ी तो युवकों ने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाते रहे। कुछ दिन पहले जब युवती और महिला ने शादी का दबाव बनाया तो दोनों युवक मोबाइल बंद कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मामले मस्तुरी थाना क्षेत्र के हैं।

जानकारी के मुताबिक, साल 2018 में एक रिश्तेदार के घर युवती और पेंड्रा निवासी योगेश रजक (26) की जान-पहचान हुई थी। दोनों में मोबाइल पर बातें भी होने लगीं। आरोप है कि योगेश ने उससे शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाता रहा। कुछ दिन पहले लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने बातचीत बंद कर दी। युवती की शिकायत पर आरोपी युवक को पेंड्रा से गिरफ्तार कर लिया है।

महिला के घर एक माह तक लिव-इन में रहा, फिर भाग निकला
दूसरा मामला भी मस्तुरी क्षेत्र का है। महिला तलाकशुदा है। उसकी एक साल पहले कोरिया के चिरमिरी निवासी जितेंद्र कुमार धीवर (30) से पहचान हुई। बातचीत के दौरान एक दिन जितेंद्र ने महिला के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। महिला ने उसे मान लिया तो आरोपी उसके साथ रहने आ गया। आरोप है कि करीब एक माह तक महिला के घर लिव-इन में रहा और उससे दुष्कर्म करता रहा।

बीच-बीच में मिलने के लिए आता रहता था
फिर एक दिन जितेंद्र अपने घर चिरमिरी चला गया। इस दौरान उसने बात करना भी कम कर दिया। हालांकि बीच-बीच में महिला से मिलने के लिए आता रहता था। महिला का आरोप है कि जब उनसे शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो आरोपी जितेंद्र ने मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ कर लिया। इसके बाद महिला ने FIR दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने चिरमिरी से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

By पंचायत समीक्षा न्यूज़-PSN

Leave a Reply