सरकार के खिलाफ 22 जनवरी से भाजपा का हल्लाबोल

अम्बिकापुर।।पंचायत समीक्षा।। भाजपा का सरगुजा संभाग प्रभारी बनने के बाद पहली बार अम्बिकापुर पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता नारायण चंदेल नें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कांग्रेस सरकार पर जम कर हमला बोला।यहाँ भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होनें कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में किसानों से बड़े बड़े वादे करने वाले भूपेश बघेल और उनकी सरकार नें किसानों के साथ धोखा किया है।इस सरकार में सबसे ज्यादा कोई परेशान तबका है तो वह किसान ही है।इस मौके पर उन्होंने बताया कि किसानों से 25 सौ रुपये क्विंटल धान खरीदने का दिखावा किया गया।लेकिन उन्हें दो साल का बकाया बोनस अब तक नहीं दिया गया।पहली बार धान खरीदी केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध नहीं है।पहले तो धान की खरीदी एक महीने देर से शुरू की गई वहीं गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा भी कम लर दिया।सरकार की वादाखिलाफी से सूबे का किसान परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर है।

नारायण चंदेल नें बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए पूरे राज्य में 22 जनवरी को जिला मुख्यालयों में किसानों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर कलेक्टर कार्यालयों का घेराव कर गिरफ्तारी भी दी जाएगी।उन्होंनें आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर देने की मांग भी की है।

यही नहीं नारायण चंदेल नें इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस से सिंहदेव के उस बयान को भी दोहराया जिसमें सिंहदेव नें यह कहा था कि अगली फसल तक अगर किसानों के खाते में बोनस का पैसा नहीं पहुँचा तो वह स्तीफा दे देंगे।सिंहदेव पर तंज कसते हुए भाजपा नेता नें कहा कि सिंहदेव अभिमानी व्यक्ति हैं।सूबे की राजनीति में उनका बड़ा कद है,सिंहदेव को अपने द्वारा किये गए वादे पर अमल करना चाहिए।

By पंचायत समीक्षा न्यूज़-PSN

Leave a Reply