सरगुज़ा: धान ख़रीदी पर वार, BJP ने उठाये सवाल, कहा…

अम्बिकापुर।। प्रदेश में धान खरीदी की मियाद पूरी हो चुकी है लेकिन धान पर सियासत अभी भी जारी है। धान खरीदी के समय भाजपा किसानों की समस्याओ को लेकर सड़क पर उतर आई थी। जिसे कांग्रेस ने नौटंकी और दिखावा करार दिया था। और इस वर्ष रिकॉर्ड धान ख़रीदी बताकर किसानों के खुश होने का दावा किया है। इसपर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने सवाल खड़ा करते हुए कहा की सरकार आंकड़ेबाजी के खेल में जीत गई और किसान हार गया।

अनुराग सिंहदेव ने प्रेसवार्ता कर प्रदेश सरकार के रिकॉर्ड 95 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी के दावे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा यदि प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान नहीं खरीदा गया, तो सरकार अपने आप फेल हो गयी है। क्योंकि धान खरीदी का कोई लक्ष्य नहीं होता, केवल अनुमान होता है। और अनुमान के आधार पर ख़रीदी होती है। लक्ष्य केवल एक ही था प्रति एकड़ 15 क्विंटल। लेकिन सरकार ने चालाकी करके हेक्टर को एकड़ में बदला और एकड़ को डिसमिल में बदल दिया। सरकार प्रति एकड़ 15 क्विंटल लक्ष्य पूरा नहीं कर पायी।

इसके अलावा अनुराग सिंहदेव ने धान बेचने के समय किसानों को बारदाने के लिए पैसा देना, टोकन के नाम पर वसूली जैसी समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा हर जिले में पंजीकृत 5-5 हज़ार किसान धान नहीं बेच पाए। सरकार आंकड़े कुछ भी जारी करे, लेकिन जमीनी हकीकत और लक्ष्य में सरकार एक्सपोज है।

Leave a Reply