सरगुजा के प्रभारी मंत्री डा. शिव डहरिया के सामने सर्किट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ता की चप्पलों से पिटाई…

अंबिकापुर।।सरगुजा के प्रभारी मंत्री डा. शिव डहरिया की मौजूदगी में स्थानीय सर्किट हाउस में उस समय अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई जब एक कांग्रेस कार्यकर्ता की महिलाओं ने चप्पलों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिस लाइन से ध्वजारोहण के उपरांत कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ मंत्री डा. डहरिया जिले के आला अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस मे लोगों मुलाकात कर रहे थे।

इस दौरान अधिकारी और शहर के नागरिकों के साथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान ही कांग्रेस का एक कार्यकर्ता ओनिमेश सिन्हा जो अपने आप को खाद्य मंत्री अमरजीत भगत का नजदीकी बताता है, मौके पर पहुंचे और प्रभारी मंत्री डहरिया से शिकायत करने लगा कि मैं 15 साल से कांग्रेस का झंडा उठा रहा हूं और कांग्रेस सरकार में ही मेरे खिलाफ फर्जी शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

इसको लेकर प्रभारी मंत्री के द्वारा पुलिस अधीक्षक टीआर कोशिमा से जानकारी ली जा रही थी। इसी बीच कुछ महिलाएं पहुंची और प्रभारी मंत्री के सामने गाली-गलौज करने लगीं। जब तक लोक समझ पाते कांग्रेस कार्यकर्ता ओनिमेश सिन्हा की पहले थप्पड़ों से फिर चप्पल निकाल पिटाई शुरू कर दी। इतने में अफरा-तफरी मच गई और कांग्रेस कार्यकर्ता भीड़ से निकलकर बचाओ, बचाओ कर भागने लगा।

कुछ देर के लिए यहां हंगामा मच गया। बाद में महिलाओं ने उक्त कार्यकर्ता की करतूतों की शिकायत की। महिलाओं का आरोप था कि मोहल्ले में घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट कर चुका है। इसके खिलाफ पहले से अपराध दर्ज है। ऐसे में यहां आकर यह फर्जी शिकायत की बात कह जांच कराने आया है जो पूरी तरह गलत है। कार्यकर्ता मौके से चला गया पर प्रभारी मंत्री डा. शिव डहरिया ने इसको लेकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने पुलिस अधीक्षक से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर महिलाओं की शिकायत सुनने कहा है। बता दें, कुछ दिन पूर्व उक्त कार्यकर्ता द्वारा दरिमा इलाके में महिलाओं को काम देने के नाम पर राशि उगाही करने की शिकायत सामने आ चुकी है। महिलाओं ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से शिकायत की थी। हालांकि इस मामले में आगे कोई कार्रवाई नहीं हुई है पर यह सर्किट हाउस में आज दूसरा मामला सामने आ गया है।

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने की कांग्रेस से हटाने की मांग

युवा कांग्रेस सरगुजा के जिलाध्यक्ष अजय सिंह व युवा कांग्रेस महासचिव पार्षद सतीश बारी ने तत्काल ओनिमेश सिन्हा को कांग्रेस से हटाए जाने की मांग कर डाली है। दोनों युवक कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसे लोगों के कारण कांग्रेस की छवि धूमिल होती है। जिसे सरेराह महिलाएं पिटाई कर रही हैं उसके पीछे कोई न कोई बड़ा कारण जरूर होगा। पुलिस भी मामले की जांच करे।

20210121 1941152797886905854971449 console corptech
20210119 2156181134993146395774599 console corptech

Leave a Reply