सरगुजा संभाग :पुलिस टीम पर हमला करने वाले 16 ग्रामीण किए गए गिरफ्तार..जानिए क्या है पूरा मामला…

राजपुर।।बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवकी में मंगलवार को तड़के पुलिस वालों से साथ हुए घटनाक्रम के बाद पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने कुल 16 लोगो पर अपराध दर्ज किया है जिसमे लड़की पक्ष और बाराती पक्ष के लोग शामिल है।

दरअसल मामला राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नवकी का है जहां एक घर में शादी के कार्यक्रम पूर्ण होने के बाद भी देर रात तक डीजे पर लोग नाच रहे थे। नवकी बथान पारा में सरजू नगेशिया के घर पर हो रही इस शादी की सूचना करीब तीन बजे रात्रि गश्त कर रहे पुलिस के आरक्षक परमेश्वर दुबे देव कुमार कुजूर विजय सिंह एवं सुशील यादव को मिली जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर डीजे बंद करने की समझाइश दी परंतु वहाँ डीजे पर नाच रहे लोग मानने को तैयार नही थे और पुलिस से बहस करने लगे इतने में वहाँ लोगो को समझा रहे आरक्षक परमेश्वर दुबे के सिर पर पीछे से डंडे से प्रहार कर दिया। जिसके बाद वहाँ विवाद की स्थिति निर्मित हो गई।

भीड़ को उग्र होते देख ततकाल गश्ती की टीम वापस लौट आईं जिसके बाद गंभीर हालत में आरक्षक को अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। हमले में आरक्षक के सिर में चार टांके लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह तत्काल एक्शन मोड में आए एवं तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने लड़की एवं लड़के पक्ष के 13 पुरुष एवं 3 महिलाओं सहित कुल 16 लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ TRT 147,186,189,294,506,332,269,353,270, 188,336 एवं महामारी अधिनियम 3 के तहत कार्यवाही की है। पुलिस ने मौके पर से डीजे को भी जप्त कर लिया है।

वहीँ लड़की के नाबालिग होने की जानकारी लगने के बाद महिला बाल विकास अधिकारी कमलावती खाखा ने लड़की के घर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है । इस कार्यवाही में थाना प्रभारी अखिलेश सिंह उमाशंकर त्रिपाठी, सुमेश्वर टोप्पो, प्रधान आरक्षक शशिशेखर तिवारी, गोपालदत्त डहरिया, आरक्षक प्रेमसाय कुजूर, लखेश्वर पैकरा, दृगपाल डहरे, प्रताप टोप्पो, पवन सिंह, पंकज पोर्ते, प्रबोध मिंज, राजेश तिर्की, नरेन्द्र कश्यप, विजय सिंह, महिला आरक्षक, अनुपमा कपूर, सैनिक सुशील यादव सक्रिय थे।

Leave a Reply