स्कूल से लौट रही छात्रा से नौ युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

बिलासपुर।। (जशपुर)स्कूल से लौट रही 12वीं की छात्रा का अपहरण कर नौ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। छात्रा अपनी सहेली के साथ घर वापस लौट रही थी। इस घटना से सनसनी मच गई है। पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक पत्थलगांव थाना क्षेत्र में एक गांव की छात्रा मंगलवार की दोपहर को आनलाइन क्लास में दिए गए असाइनमेंट को जमा करने के लिए स्कूल गई थी। शाम को वह अपनी सहेली के साथ साइकिल से घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में युवकों ने उन्हें घेर लिया। इस दौरान उसकी सहेली को धमकाकर घर भेज दिया। फिर छात्रा को जंगल में ले गए।

इस बीच छात्रा अपने घर नहीं पहुंची तब स्वजन ने उसकी तलाश शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान वह जंगल में मिली। उसने आपबीती स्वजनों को सुनाई। फिर ग्रामीणों की मदद से दो आरोपितों को उन्होंने पकड़ लिया। फिर देर रात इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आते ही पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। एसडीओपी योगेश देवांगन ने बताया कि दो आरोपितों को पकड़ लिया गया है। जबकि सात फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।

आईजी ने दिया जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश नाबालिग छात्रा से हुए सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना को लेकर पुलिस विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को सरगुजा रेंज के आईजी आरपी साय,पत्थलगांव क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान यह घटना उजागर हुई। घटना को संज्ञान में लेते हुए आईजी ने सभी फरार आरोपितों को गिरफ्तार कर,उन्हें सूचना देने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply