छत्तीसगढ़: अचानक गड्ढे में पलटी मशीन, मजदूर कि मौत, पढ़े कैसे हुवा हादसा…

छत्तीसगढ़।। बस्तर जिले में गिट्टी खदान में काम करने वाले एक मजदूर की पोकलेन के नीचे दबने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बिना ट्रेंड हुए मजदूर खुद पोकलेन को ऑपरेट कर रहा था। जिससे अनियंत्रित होकर पोकलेन को गड्ढे में पलटा दिया। खुद भी उसी पोकलेन की चपेट में आ गया। हादसा शुक्रवार की रात का है। मामला भानपुरी थाना क्षेत्र के पिपलावंड के गिट्टी खदान का है।

जानकारी के मुताबिक, कोटेकामा बागमोहलई का रहने वाला पीलू राम (23) पिपलावंड के त्रिमूर्ति गिट्टी खदान में पिछले 2 सालों से मजदूरी का काम रहा था। मजदूरी का काम करते समय खाली समय में पोकलेन के ऑपरेटर के साथ कभी-कभी पोकलेन को ऑपरेट करना भी सीखता था। शुक्रवार की रात में भी गिट्टी खदान में काम चल रहा था। बताया जा रहा है कि, उस दौरन कुछ समय के लिए पोकलेन ऑपरेटर बाहर की तरफ चला गया था।

जिसके बाद आगे का काम जारी रखने के लिए पीलू खुद पोकलेन को ऑपरेट करने लगा। इस बीच पोकलने अनियंत्रित हो गई और गड्ढे में जा गिरी। पोकलेन के नीचे आने से पीलू भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे आस-पास में मौजूद अन्य मजदूर फौरन डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उसने दम तोड़ दिया। फिलहाल इस हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी है। पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply