उपसचिव ने किया निरीक्षण, मनरेगा सहित पंचायत विभाग के अन्य कार्यों का किया मुआयना…

बलौदाबाजार।। उप सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सह अपर आयुक्त महात्मा गांधी नरेगा अशोक चौबे ने आज नरेगा एवं पंचायत विभाग के द्वारा जिलें में चल रहे विकास कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विकासखंड कसडोल अंतर्गत ग्राम मोतीपुर,गिरौद एवं बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बेल्ट्टिकरी के विभिन्न कार्यो का अवलोकन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत मोतीपुर में स्थित गोठान स्थल में निर्मित किए जा रहे वर्मी टांका, स्व सहायता समूह शेड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला स्व सहायता समूहों के सदस्यों से मिलकर उनके कार्यों एवं समस्याओं से रूबरू हुए। महिला समिति के सदस्यों ने बताया कि हम लोग गौठान में बने बाड़ी में सब्जी बाड़ी का काम कर रहे है। साथ ही वर्मी कंपोस्ट का भी। लॉकडाउन के समय हमें बड़ी राहत इससे बनी थी। ग्राम गिरोद में नरवा प्रोजेक्ट के तहत नाले पर चेक डेम का निर्माण किया गया हैं।

नरवा के पानी से लाभांवित किसानों ने श्री चौबे को बताया कि चेक डेम के निर्माण होने से आस पास के खेतों एवं गावों के जलस्तर में सुधार हुआ है। साथ ही।लगभग 20 से 22 एकड़ सिंचित रकबा में वृद्धि हुआ है। इसे और अधिक बेहतर करने तथा दो फसल लेने हेतु योजना बना कर कार्य करने हेतु जनपद सीईओ को निर्देश दिए है। इसी क्रम में विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत बेल्ट्टिकरी में संचालित गोठान स्थल में संपादित कार्य का निरीक्षण किया। महिला समूह के द्वारा मुर्गी पालन करने की इच्छा जाहिर करने पर स्वीकृति हेतु प्रकरण तैयार कर जिला पंचायत को प्रस्ताव भेजने हेतु बिलाईगढ़ सीईओ को निर्देश दिए है।।साथ ही श्री चौबे ने महिला समूहों के सदस्यों के आमदनी में वृद्धि करने हेतु अपना अनुभव साझा किया। इस दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच सहित कसडोल जनपद सीईओ प्रवीण भारती,बिलाईगढ़ सीईओ एच एल देवांगन,सहायक परियोजना अधिकारी मनरेगा के के साहू,पीओ सुश्री अंजू भोगामी, अविनाश पैंकरा,तकनीकी सहायक, सचिव एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply