छत्तीसगढ़: नाबालिग को बहला फुसलाकर 4 महीने तक करता रहा रेप, हुआ गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़।। कवर्धा जिले में नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर और शादी का वादाकर अपने साथ नागपुर भगा ले गया था। जहां उसने उसके साथ 4 महीन तक जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। घटना के शिकायत के बाद आखिर पुलिस ने उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला सिंघनपुरी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की परिजनों ने थाने में 4 अगस्त को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके बेटी एक अगस्त से लापता है। उसके कुछ पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने बताया कि हम कई लोगों से पूछताछ भी कर रहे हैं। मगर अब तक उसके संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आ सकी है। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की थी।

पुलिस इस मामले में जांच कर रही थी। लेकिन लड़की का कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि लड़की को सिंघनपुरी का रहने वाला संतोष जंघेल भगा ले गया है। इसके बाद पुलिस ने संतोष जंघेल की तलाश शुरू की। जिस पर पुलिस को कुछ समय पहले पता चला कि आरोपी लड़की को लेकर रायपुर में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने मौके से जाकर संतोष को गिरफ्तार कर लिया और लड़की को उसके कब्जे से छुड़ाया।

पूछताछ में नाबालिग लड़की ने बताया कि संतोष उसे बहला फुसलाकर और शादी का वादाकर अपने साथ एक अगस्त को नागपुर भगा ले गया था। जहां उसने मेरे साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। इसके अलावा उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही संतोष उसे लेकर रायपुर आया था। यहां भी उसने उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाया है। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पूरे मामले की जानकारी पुलिस ने दी है।

Leave a Reply