मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट: सामान्य से 6 डिग्री तक गिरा तापमान;सरगुजा,बिलासपुर और दुर्ग संभाग में कड़ाके की ठंड, पढ़ें पूरी खबर…

रायपुर।। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड लौट आई है। कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से 6 डिग्री तक नीचे गिर गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग कुछ जिलों में शीतलहर के साथ कोल्ड-डे की भी चेतावनी के जारी की है।

मौसम विभाग ने प्रदेश के सरगुजा, दुर्ग और बिलासपुर संभाग के जिलों में शीतलहर चलने और शीत दिवस (Cold Day) रहने की संभावना जताते येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक सरगुजा और बिलासपुर संभाग के एक-दो पॉकेट में हल्का से मध्यम स्तर का कोहरा बनेगा। शीतलहर के प्रभाव से जशपुर, बलरामपुर और अम्बिकापुर जिले में कई जगह ओस की बूंद जमकर बर्फ में बदल गई।

इस बीच रात के तापमान पर ठंडी हवाओं का असर दिखने लगा है। बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। पेण्ड्रा रोड का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यहा सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस कम है। अम्बिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 3 डिग्री कम है। वहीं जशपुर के डुमरबहार में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। दुर्ग का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहा है, जो सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम है।

रायपुर में ऐसे हैं ठंड के हालात

IMG 20220128 094120 console corptech

राजधानी रायपुर के चार अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान 11.3 से 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। लालपुर केंद्र पर यह 11.3 डिग्री सेल्सियस रहा। माना हवाई अड्डे पर 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। नवा रायपुर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि विश्वविद्यालय के पास लाभांडी में इसे 9.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। रायपुर का अधिकतम तापमान 20 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *