शादीशुदा महिला अकेली सो रही थी तभी आरोपी ने उठाया मौके का फायदा फिर…

जशपुर।।  जिले में शादीशुदा महिला से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक देर रात उसके घर में घुस गया था। घर पर उस वक्त कोई नहीं था। इसी बात का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। महिला के मना करने पर उसे डराया धमकाया भी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया था। मगर अब महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र (Narayanpur police station area) का है।

इस मामले में नारायणपुर इलाके में रहने वाले 26 साल की शादीशुदा महिला ने 04 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 27 जनवरी की रात को वह घर में अकेली थी। उस समय उसका पति किसी काम से बाहर गया हुआ था। उसी दौरान उसके पहचान का ही बेने निवासी मनोज कुमार(28) घर में घुस आया था। महिला ने बताया कि उस समय वह सो रही थी। तभी मनोज कुमार आया था। मैंने उससे पूछा इतनी रात को क्या काम पड़ा गया जो आए हो तो उसने पहले तो डराना धमकाना शुरू किया। फिर उसके साथ रेप किया। महिला ने बताया कि मैंने उसे कई बार मना किया। काफी विरोध किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना के बाद वह फरार हो गया। बताया गया कि घटना के बाद से ही महिला परेशान थी। उसने लोक-लाज के डर से पहले तो ये बात किसी को नहीं बताई। बाद में उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत की गई। फिर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। वहीं रविवार को पूरे मामले की जानकारी दी गई है।

Leave a Reply