बिलासपुर में यूपी की छात्रा से रेप,पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार…
बिलासपुर।। कोनी क्षेत्र में उत्तर प्रदेश से आकर पढ़ने वाले छात्र ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इस बीच युवती गर्भवती हो गई। युवक ने शादी से इन्कार करते हुए उसका गर्भपात करा दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। इसकी जानकारी होते ही आरोपित युवक उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। पुलिस ने नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। कोनी थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विस्थैली बुजुर्ग, थाना बेलीपार जिला गोरखपुर में रहने वाला अभिषेक त्रिपाठी(21) रिवर व्यू कालोनी में किराए के मकान में रहता है। युवक केंद्रीय विश्वविालय में पढ़ाई करता है। इस दौरान उसकी पहचान कोनी क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय छात्रा से हुई। जान पहचान का फायदा उठाते हुए युवक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह छात्रा का शारीरिक शोषण करने लगा। इससे छात्रा गर्भवती हो गई।
छात्रा ने उस पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने गर्भपात कराने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद युवक ने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोनी थाने में की। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश में जुट गई। इसकी जानकारी होने पर युवक उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में था। सूचना पर पुलिस ने नेहरू चौक के पास घेराबंदी कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
छात्रा को देता था धमकी
पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसके गर्भवती होने की जानकारी होने पर युवक ने गर्भपात के लिए मजबूर किया। मना करने पर उसने धमकी दी। साथ ही गर्भपात कराने पर ही शादी करने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उसने गर्भपात करा लिया। इसके बाद आरोपित युवक शादी से साफ मुकर गया। इस पर उसने कोनी थाने में घटना की जानकारी दी।