छत्तीसगढ़: घट गया फिल्मी सीन ससुराल जा रही दुल्हन हुई प्रेमी संग फरार,पढ़ें पूरी खबर…

कांकेर।। विवाह के बाद मंडप से विदा होकर ससुराल जा रही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद कांकेर पुलिस ने दुल्हन व उके प्रेमी को रोका और इसकी सूचना उनके स्‍वजनों को दी। सूचना मिलने के बाद स्‍वजन कांकेर पहुंचे और दुल्हन को साथ चलने की समझाइश दी। दूल्‍हा अपनी दुल्हन को माफ कर साथ ले जाने को तैयार था। लेकिन दुल्हन को दी गई समझाइश काम नहीं आई। पुलिस थाने से बाहर निकलते ही वह अपने प्रेमी के साथ जाने लगी। जिससे नाराज स्‍वजनों ने प्रेमी की पिटाई भी कर दी। लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला और प्रेमी के साथ ही चली गई। वहीं दुल्हे व बारातियों को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

नव विवाहिता की विदाई के बाद ससुराज जाते वक्त अपने प्रेमी के साथ भाग जाने का मामला सामने आया। जिसमें दंतेवाड़ा जिले के निवासी युवती का प्रेम प्रसंग बस्तर जिले के एक युवक के साथ था। इसी बीच युवती के पिता ने उसका विवाह महाराष्ट्र सांवरगांव के एक युवक के साथ तय कर दिया। युवती ने शादी से इन्‍कार किया, लेकिन घरवाले नहीं माने। विवाह की तारिख तय होने के बाद छह फरवरी को युवती के पैतृक ग्राम दल्लीराजहरा में विवाह संपन्ना हुआ।

विवाह के बाद दुल्हन को विदा किया गया। लेकिन ससुराल जाते समय राजनांदगांव में दुल्हे व अपने ससुराल वालों को चकमा देकर लड़की अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। नव विवाहिता के आधे रास्ते से गायब होने पर दूल्‍हा अपने परिवार के साथ मानपुर पुलिस थाना पहुंचा और दुल्हन के लापता होने की सूचना दी। पुलिस ने तत्काल इसकी सूचना आसपास के पुलिस थानों में दी। कांकेर पुलिस ने सोमवार दोपहर एक बजे दुल्हन व उसके प्रेमी को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंची। जिसकी सूचना मानपुर पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मानपुर पुलिस, दुल्हन के स्‍वजन और दूल्‍हा अपने स्‍वजनों के साथ कांकेर पहुंचा। जहां दुल्हन ने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ जाने की बात कही।

दुल्हन के स्‍वजनों ने उसे समझाइश दी और साथ चलने के लिए कहा। दूल्‍हा भी उसे अपने साथ ले जाने को राजी था और साथ चलने को कहा। पुलिस थाने में काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस थाने से बाहर निकलते ही दुल्हन फिर से अपने प्रेमी के साथ जाने लगी। जिसे देखकर दुल्हन के स्‍वजनों ने उन्हें रोका और प्रेमी की पिटाई कर दी। लेकिन इसके बाद भी दुल्हन ने अपना इरादा नहीं बदला और वह प्रेमी के साथ रवाना हो गई।

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

थाने में दुल्हे द्वारा साथ चलने के लिए कहने पर दुल्हन ने इन्‍कार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि मैं तुम्हें मात्र चार महीने से जानती हूं और प्रेमी को चार साल से। हालाकि दूल्‍हा इस घटना के बाद भी दुल्हन को साथ ले जाने के लिए तैयार था। लेकिन दुल्हन के इन्‍कार करने के बाद दुल्हे व बारातियों को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा।

Leave a Reply