शर्मनाक: 21 दिनों तक लगातर गैंगरेप, मुख्य आरोपी बीजेपी का नेता, पढ़ें पूरी खबर…

सिंगरौली।। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती को उनकी शादी से तीन दिन पहले अगवा किया गया था। इसके बाद 21 दिनों तक उन्हें कैद कर उनके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपी युवती को अगवा कर बालाघाट ले गए थे। अब पुलिस ने एक आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया है। मध्यप्रदेश के सिंगरौली की रहने वाली 21 साल की एक युवती के परिजनों ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है कि 27 जनवरी को उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। उसकी 30 जनवरी को शादी थी। इस शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि पुलिस मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर बालाघाट तक पहुंची। इस दौरान वहां पुलिस को युवती मिल गई। पुलिस ने वहीं से आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया जबकि मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 344, 366 और 376 के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 27 जनवरी को युवती जब शौचक्रिया कर लौट रही थी तभी उसे कबाड़ का कारोबार करने वाला धर्मेंद्र गुप्ता अपनी कार में बैठा कर जबलपुर चला गया। उसके साथ मुख्य आरोपी कोमल गुप्ता भी था। जबलपुर के बाद आरोपी युवती को बालाघाट ले गए जहां पर 21 दिनों तक उनके साथ दुराचार किया गया। यह बात युवती ने अपने बयान में भी दर्ज कराया है। बताया गया है कि मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी के सरई मंडल का अध्यक्ष भी है।

Leave a Reply