अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा का सालों बाद छलका दर्द, कहा – लड़की होने की वजह से परिवार ने मुझे…

मुंबई।।अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार अक्सर किसी-न-किसी वजह से चर्चा में रहता है। कभी अपनी तस्वीरों या वीडियो को लेकर तो कभी अपने बयानों को लेकर इस बीच हाल ही में बिग बी की नातिन नव्या नवेली नंदा ने एक बड़ा बयान दे दिया है। जिसमें उन्होंने घर में होने वाले भेदभाव पर बात की है। उनका कहना है कि उनकी मां श्वेता बच्चन गेस्ट्स के आने पर सारे काम की जिम्मेदारी उन पर डाल देती हैं। ऐसे में किसी-न-किसी तरह घर की जिम्मेदारी लड़कियों पर ही होती है।

दरअसल, नव्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें नव्या ‘शीदपीपल’ से बात करते हुए कहता हैं कि उन्होंने अपने घर पर भी ये चीज देखी है। जब कभी मेहमान घर पर आते हैं तो उनकी मां उन्हें बोलती हैं- ये ले आओ या वो ले आओ। उन्हें एक तरह से होस्ट की तरह रोल प्ले करना पड़ता है। हालांकि, उनका भाई भी ये सब करता है। उनका कहना है कि अगर कोई ज्वाइंट फैमिली में रहता है, तो कहीं-न-कहीं घर चलाने, मेहमानों को संभालने की जिम्मेदारी बेटियों पर ही डाली जाती है।

वो आगे कहती हैं कि उन्होंने कभी ये नहीं देखा कि ये जिम्मेदारी पुरुष संभाल रहे हों। ऐसे में लड़कियां ये समझने लगती हैं कि घर चलाने की जिम्मेदारी उनकी ही है। उनका ये वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही कई लोगों ने उनकी इस बात पर सहमति जताई है।

आपको बता दें कि एक्टिंग की दुनिया से नव्या का दूर-दूर तक नाता नहीं है। हालांकि, उनकी फैन फॉलोइंग किसी एक्ट्रेस से कम नहीं है। उन्हें करीब 5 लाख 69 हजार लोग फॉलो करते हैं। नव्या सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी पसंद करते हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन भी देते हैं।

आपको बताते चलें कि नव्या नवेली एक बिजनेस वुमन हैं। वो प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर हैं, जबकि आरा हेल्थ की को-फाउंडर के तौर पर काम करती हैं। बता दें कि ‘नवेली’ एक एनजीओ यानी नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशन है। जिस पर नव्या काम कर रही हैं। जहां महिलाओं को बराबरी का सम्मान दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां महिलाओं को सशक्त होने में मदद मिलती है।

Leave a Reply