अनाथ युवती से बारी-बारी रेप, दो आरोपियों पर अपराध दर्ज…

बिलासपुर।। सिरगिट्टी में रहने वाली 17 किशोरी मां की मौत के बाद अनाथ हो गई। ऐसे में उसे बालिका गृह भेजा गया। वहां काउंसिलिंग के दौरान उसने बताया कि पूर्व में उसके साथ परिचित अधेड़ और वृद्ध ने अलग-अलग दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दो के खिलाफ अलग-अलग मामला दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश की जा रही है। सिरगिट्टी क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती थी। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल की निवासी है। बीते दिनों उसकी मां का बीमारी की वजह से देहांत हो गया। कोई रिश्तेदार नहीं होने के कारण पुलिस ने किशोरी को बालिका गृह भेज दिया।

वहां काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि 2014 में तोरवा क्षेत्र में रहने वाले राजा दुर्गा (50) का उसके घर आना जाना था। इसका फायदा उठाते हुए उसने नाबालिग से दुष्कर्म किया। उसने डरकर इसकी जानकारी अपनी मां को नहीं दी। इसके तीन साल बाद यदुनंदन नगर में रहने वाले सीताराम पंडाल ने 2017 में उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की जानकारी होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस आरोपित के खिलाफ दो अलग-अलग मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आरोपित के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

भाषा को लेकर काउंसिलिंग हो में हो रही थी परेशानी

किशोरी मूल रूप से बंगलाभाषी है। उसकी मां की मौत के बाद मोहल्ले वालों के कहने पर बालिका गृह में रखा गया है। बालिका गृह में काउंसिलिंग के दौरान भाषा को लेकर परेशानी सामने आ रही थी। इसके बाद बंगलाभाषी महिला के सामने उसकी काउंसिलिंग कराई गई। इस बीच उसके मूल निवास और स्वजन की भी जानकारी लेने की कोशिश की गई। बचपन से ही शहर में आ जाने के कारण उसके ठिकाने की जानकारी नहीं मिल सकी है।

Leave a Reply