अंबिकापुर : 2 से 3 दिनों तक बारिश के आसार, अलर्ट जारी…

अंबिकापुर।। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम में जबरदस्त बदलाव हुआ है। यहां उत्तरी छत्तीसगढ़ में बीती रात से झमाझमा बारिश हुई। जिसके चलते तापमान में गिरावट होने से फिर ठंड बढ़ गई है। सरगुज़ा संभाग के अधिकांश जिलों में बीती रात से मौसम में बदलाव हुआ है। ठंडी हवाओं के साथ बारिश और ​ओले गिरने से तापमान में गिरावट हुई है। इधर जशपुर में आंधी तूफान के साथ सुबह से तेज बारिश हो रही है। वहीं बेमौसम बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश से मिर्च, टमाटर, गेंहू और सरसों के फसलों को नुकसान होगा। अब भी घने बादलों ने डेरा डाला है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक बारिश के आसार बने हैं। वहीं बारिश के बाद फिर से ठंड बढ़ेगी। इधर राजधानी रायपुर में हल्के बादल नजर आ रहे हैं। जिसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply